अभिनेत्री के पास है प्राइवेट जेट, नेटवर्थ अभिनेताओं से भी ज्यादा फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा नजर आने वाली हैं नयनतारा अपने दमदार अभिनय के साथ ही खूबसूरती और स्टाइल के लिए काफी पसंद की जाती हैं अभिनेत्री एक फिल्म के लिए 5-10 करोड़ रुपये फीस लेती हैं, जवान के लिए उन्होंने 11 करोड़ रुपये लिए हैं नयनतारा के पास प्राइवेट जेट है और बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज सीरीज की लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है नयनतारा चेन्नई में लगभग 100 करोड़ के दो घर और हैदराबाद में आलीशान अपार्टमेंट की मालकिन हैं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा लगभग 206 करोड़ की कुल संपत्ति की मालकिन हैं