अमर उजाला
Fri, 3 March 2023
दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।
सान्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
सान्या की फिटनेस को देखकर हर कोई ये जानना चाहता है कि उनकी सेहत का राज क्या है ?
सान्या ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो कभी डाइट नहीं करती हैं। वो बस हेल्दी खाना ज्यादा खाती हैं।
अगर एक्सरसाइज की बात करें तो सान्या वेट ट्रेनिंग जरूर करती हैं। ताकि उन्हें मसल्स टोन करने में मदद मिले और कैलोरी बर्न हो जाए।
कैलोरी बर्न करने के लिए भी सान्या काफी डांस करती हैं।
अपने हार्ट को फिट रखने के लिए सान्या कार्डियो करती हैं, ताकि उनकी फिटनेस बरकरार रहे।
वो हर रोज दाल-चावल या खिचड़ी के साथ घी खाना पसंद करती हैं।
सान्या को स्नैक्स में गुड़, चिक्की, गजक, मठरी और अचार खाना काफी पसंद है। वो हमेशा ये सब खाना पसंद करती हैं।
हल्दी वाला दूध पीने के नुकसान