10 या 11 जनवरी, कब है सकट चौथ? जनवरी 2023 से माघ माह शुरू हो जाएगा। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चतुर्थी का व्रत है। इसे संकष्टी, माघी चतुर्थी, तिलकुटा चौथ भी कहते हैं। सकट चौथ की तिथि को लेकर लोग असमंजस में हैं। पंचांग के मुताबिक, 10 जनवरी को दोपहर बाद से अगले दिन दोपहर 2:31 तक तिथि है। सकट चतुर्थी पर चंद्रमा की पूजा का विधान है, इसलिए 10 जनवरी को सकट चौथ का व्रत रखें। लाइफस्टाइल