आप दयालु हैं या नहीं, इन लक्षणों से समझें दयालु व्यक्ति दूसरों के दर्द को महसूस कर सकता है। वह सिर्फ सुनता नहीं, बल्कि समझता भी है। उन्हें किसी पुरस्कार की चाह नहीं होती। उनकी खुशी किसी के चेहरे की मुस्कान में छिपी होती है। चाहे व्यक्ति अमीर हो या गरीब, वे सभी के साथ समान व्यवहार करते हैं। दयालु लोग बदले की भावना से नहीं, बल्कि क्षमा की शक्ति से आगे बढ़ते हैं। उन्हें दूसरों की सफलता देखकर जलन नहीं, बल्कि गर्व होता है। वे पेड़ लगाना, जानवरों की देखभाल करना या पर्यावरण की रक्षा करना अपना कर्तव्य समझते हैं। ऐसे लोग अपनी विनम्रता और संयम से हर परिस्थिति को सरल बना देते हैं। लाइफस्टाइल