गुस्सैल पत्नी को कैसे संभालें? अगर एक पार्टनर को अधिक गुस्सा आता हो तो दूसरे को उसे हैंडल करने के लिए कुछ तरीके अपनाने चाहिए। बिना बात के कोई गुस्सा नहीं होता, इसलिए पत्नी के गुस्से की वजह जानें। पत्नी को सम्मान और अपना समय दें, ताकि उनका चिड़चिड़ापन कम हो। पत्नी को समय देने से आप उनकी पसंद नापसंद और मूड को समझ पाएंगे और गुस्से पर काबू पा सकेंगे। पत्नी का जन्मदिन, एनिवर्सरी या उनसे जुड़ी कोई खास बात न भूलें, उन्हें नाराज होने का मौका न दें। पत्नी के व्यवहार के बारे में उनके बात करें, उन्हें प्यार से समझाएं ताकि आपके बीच की बॉन्डिंग मजबूत रहे। रिलेशनशिप