शादी के एक साल के अंदर नए जोड़े के बीच आ सकती हैं ये परेशानी शादी का शुरुआती एक साल केवल प्रेम का नहीं, विवादों का भी हो सकता है, जिसकी कुछ आम वजहें हो सकती हैं दो अलग व्यक्तित्व, विचार और व्यवहार के कपल एक दूसरे के साथ रहना शुरू करते हैं तो मतभेद संभव है निजता में हस्तक्षेप और एक दूसरे के जीवन में दखलअंदाजी बढ़ने से भी मनमुटाव हो सकता है दोनों में से एक के पास भी पार्टनर के लिए वक्त न होने से शुरूआती दिनों में रूठने मनाने की नौबत आ जाती है पार्टनर के परिवार के साथ तालमेल न बैठा पाने के कारण भी दोनों के बीच विवाद हो सकते हैं संवाद की कमी के कारण एक दूसरे की पसंद, विचारों को समझ न पाने पर नए कपल का शुरुआती एक साल कठिन हो सकता है रिलेशनशिप