गुस्से की असली वजह जानेंगे तो खुद पर हंसेंगे गुस्सा तब आता है, जब चीजें हमारी उम्मीदों के विपरीत होती हैं। गुस्सा अक्सर शक्ति का नहीं, बल्कि कमजोरी का प्रतीक होता है। जब हम खुद को असहाय महसूस करते हैं, तब गुस्सा बाहर आता है। तनाव, थकान और असहजता अक्सर गुस्से की जड़ होती है। अधूरी नींद और भूख भी गुस्से को बढ़ावा देती है। गुस्सा एक संकेत है कि कुछ ठीक नहीं चल रहा, अंदर या बाहर। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के अनुसार, गुस्सा एक क्षणिक पागलपन है जो असुरक्षा, अधीरता और अज्ञानता का परिणाम है लाइफस्टाइल