कपिल शर्मा की तरह आपका पति भी दें साइलेंट ट्रीटमेंट तो क्या करें कपिल शर्मा ने अपने शो में बताया कि शूट से घर जाने के बाद उनका बात करने का मन नहीं करता। उनके साइलेंट ट्रीटमेंट से पत्नी गिन्नी काफी परेशान रहती हैं। अगर पार्टनर आपसे बात नहीं करता या आपकी बातों पर ध्यान देता तो इसे साइलेंट ट्रीटमेंट कहा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि साइलेंट ट्रीटमेंट रिश्ते में दूरी ला सकता है। इसे दूर करने के लिए पार्टनर से बात करने की इच्छा जाहिर करें। उनके बर्ताव पर गुस्सा न करें या कड़वी बाते करने से बचें। लाइफस्टाइल