बहस जरूरी है या खतरनाक? जानें रिश्ते की असल हकीकत प्यार भरी नोंक झोंक रिश्ते को अधिक मजबूत बनाती हैं, जहां प्यार है वहां मतभेद होना सामान्य है। लेकिन आपकी और आपके साथी के बीच की बहस रिश्ते को सच में मजबूत बना रही है या तोड़ रही हैं? स्वस्थ विवाद वह है जिसमें दोनों अपनी बात खुलकर रखें, लेकिन इज्जत के साथ। जहां समस्या पर वार हो, व्यक्ति पर नहीं। अगर बहस के बाद आप एक-दूसरे को बेहतर समझने लगें, रिश्ता और गहरा महसूस हो तो यह स्वस्थ है। लेकिन जब गुस्सा हिंसा, अपमान, कंट्रोल या डर में बदल जाए, तो यह टाॅक्सिक कहलाता है। रिश्ता तभी खूबसूरत है जब लड़ाई भी समाधान लाए, दूरी नहीं। रिलेशनशिप