क्यों जरूरी है बचपन के दोस्तों का साथ? दोस्त तो हर किसी के जीवन में जरूरी है, लेकिन जितने पुराने या बचपन के दोस्तों से जुड़े रहें, उतना बेहतर होता है। बचपन के दोस्त हमें बिना मुखौटे के जानते हैं जैसे हम असल में हैं। उनके साथ बीती यादें हमें ज़िंदगी के कठिन वक्त में मुस्कुराना सिखाती हैं। हमारे जीवन में कितने भी बदलवा क्यों न आएं, बचपन के दोस्त हमें हमारी जड़ों से जोड़े रखते हैं। उनके साथ हर बातचीत में सुकून और अपनापन होता है। बचपन की दोस्ती में कोई स्वार्थ नहीं, बस भावनाओं की गहराई होती है। लाइफस्टाइल