एक्स पार्टनर को भुलाने के आसान तरीके कई लोगों को ब्रेकअप के बाद अपने एक्स की याद सताती हैं, जिस वजह से वो काफी परेशान रहते हैं। इसी के चलते आज हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जो शायद आपकी मदद कर पाएं। रिश्ता खत्म होने के बाद कभी अपने एक्स पार्टनर को स्टॉक ना करें। ऐसा करने से आपका ही मन उदास रहेगा। एक्स को भुलाने के लिए उनकी फोटोज और मैसेज को फोन से डिलीट कर दें। ब्रेकअप के बाद वो सभी काम करें, जिससे आपको खुशी मिलती हो। किसी विशेषज्ञ की मदद से आप मेडिटेशन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको अपने एक्स को भूलने में मदद मिलेगी। एक्स को भुलाने के लिए अपने दोस्तों से मिलें और उनके साथ घूमें-फिरें। इससे आपको फ्रेश फील होगा। post break up