हनी सिंह का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, ऐसे घटाया वजन मशहूर भारतीय रैपर हनी सिंह का पिछले दिनों काफी बढ़ा हुआ वजन देखने को मिला था। हालांकि एक बार फिर हनी सिंह अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और हिटनेस को लेकर चर्चा में हैं। हनी सिंह ने वजन कम करके मसल्स गेन किए हैं, जिसके लिए रोजाना एक्सरसाइज और हेल्दी रूटीन को उन्होंने अपनाया। बॉक्सिंग और लेग एक्सरसाइज पर हनी सिंह ने फोकस किया, साथ ही मिडिल और लोअर बॉडी के लिए अलग से ट्रेनिंग ली। जिम में हैवी ट्रेनिंग के अलावा हेल्दी डाइट को अपनाया। सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली खाद्य सामग्रियों से परहेज किया और शराब का सेवन बंद कर दिया। लाइफस्टाइल