रक्षाबंधन पर भाई नहीं है तो किसको बांधे राखी भाई हो या न हो सबसे पहली राखी, आपको अपने भगवान को बांधनी चाहिए। पड़ोसी अंकल, पापा, कजिन या कोई खास दोस्त जो मुश्किलों में आपके साथ खड़ा रहे, वही भाई है। एक राखी उस सैनिक को बांधो, जो देश की सीमाओं पर तुम्हारी रक्षा करता है। भाई नहीं है तो बहन को राखी बांधो, वह भी भाई की तरह ही आपको सुरक्षा देती हैं। अगर कोई नहीं है, तो खुद को ही राखी बांधो क्योंकि खुद से बड़ा रक्षक कोई नहीं। राखी किसी रिश्ते की नहीं, भावना की पहचान है। जिसे सच्चा लगे, उसे बांध दो। लाइफस्टाइल