गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी की लाइफस्टाइल विश्व के अमीर व्यक्तियों में से एक गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। मुंबई में जन्मी प्रीति शादी से पहले अहमदाबाद और अमेरिका में रहीं। प्रीति अडानी ने गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, अहमदाबाद से डॉक्टरी की पढ़ाई की। गौतम अडानी से अरेंज मैरिज के बाद प्रीति ने अपना करियर छोड़ दिया और अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन बन गईं। फाउंडेशन के अलावा प्रीति परिवार और बच्चों को संभालती हैं, खाली वक्त में किताबें पढ़ना पसंद करती हैं। प्रीति को गार्डनिंग का शौक है और शाम में वक्त होने पर पति के साथ कार्ड गेम भी खेलती हैं। लाइफस्टाइल