सुबह-सुबह पिएं ये चीजें, पेट रहेगा फिट और चेहरा ग्लोइंग हर सुबह की शुरुआत अगर चाय से करते हैं तो थोड़ा बदलाव आपकी सेहत और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। चाय की जगह गुनगुना नींबू-पानी पिएं। यह शरीर को डिटॉक्स कर पेट हल्का रखता है और स्किन को नैचुरल ग्लो देता है। ग्रीन टी या तुलसी चाय इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ पाचन सुधारती है। नारियल पानी हाइड्रेशन का बेहतरीन स्रोत है, जिससे स्किन हमेशा फ्रेश और सॉफ्ट दिखती है। एलोवेरा जूस सुबह खाली पेट पीने से पेट की सफाई और स्किन की चमक दोनों बनी रहती हैं। गाजर का जूस पी सकते हैं, ये विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। आंवला जूस भी पेट, त्वचा और आंखों के लिए फायदेमंद है। लाइफस्टाइल