अमर उजाला
Sun, 11 January 2026
मनी प्लांट को सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला माना जाता है, इसलिए इसे लोग घर से लेकर दफ्तर तक में लगाते हैं
लेकिन कभी-कभी ध्यान न देने या गलत देखभाल के कारण मनी प्लांट सूखने लगता है।
मनी प्लांट के पत्ते पीले पड़ना, टहनियां सूखना या जड़ें कमजोर होना इसकी सूखती अवस्था के संकेत होते हैं।
अगर समय रहते सही कदम उठाए जाएं तो आप अपने मनी प्लांट को फिर से हरा-भरा और स्वस्थ बना सकते हैं।
मनी प्लांट को ज्यादा या कम पानी दोनों नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में मिट्टी को हल्का नम रखें और कभी भी पौधे को पूरी तरह पानी में डुबोएं नहीं।
मनी प्लांट को पर्याप्त रोशनी चाहिए, लेकिन तेज धूप सीधे पत्तियों को जला सकती है। इसलिए इसे हल्की रोशनी में रखें।
बीच-बीच में सूखी टहनियों और पत्तों को काट दें। ये पौधे को नई वृद्धि के लिए प्रेरित करता है।
पौधे की मिट्टी को समय-समय पर बदलें और जरूरत पड़ने पर जैविक खाद अवश्य डालें क्योंकि हर पौधे को इसकी जरूरत होती है
126 करोड़ की पिंक डायमंड रिंग इस भारतीय महिला के पास