Wife शब्द का सही मतलब ये तो सबको पता है कि वाइफ को हिंदी में पत्नी कहते हैं, लेकिन Wife का शाब्दिक अर्थ क्या आपको पता है? Wife शब्द ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में है, जिसका अर्थ Woman that somebody is Married to है। हिंदी में वह स्त्री जिससे किसी ने शादी की हो, यानी शादीशुदा महिला वाइफ होती है। वाइफ जर्मन भाषा के Wibam शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ महिला है। इतिहास में इस शब्द का असली मतलब महिला से है, इसका पति या शादी से कोई संबंध नहीं। Wife से कई और शब्द भी निकले, जैसे Midwife, Goodwife, Fishwife इन शब्दों के अलग अर्थ हैं, लेकिन किसी का संबंध शादी से नहीं है। लाइफस्टाइल