इस्तेमाल हो चुके टी बैग का इस तरह करें रीयूज फ्रिज से महक को दूर करने के लिए टी बैग्स को फ्रिज के अंदर रख दें। बर्तनों के दाग साफ करने के लिए गर्म पानी में बर्तन भिगोकर टी बैग्स डालें। टी बैग को धूप में सुखाकर उसमें खुशबूदार तेल की कुछ बूंदे मिलाएं, घर के कोने में रखकर एयर फ्रेशनर बना सकते हैं। मुंह में छाले होने पर टी बैग को ठंडा करते मुंह के छालों पर रखें। पौधों को फंगस इंफेक्शन से बचाने के लिए गमलों में टी बैग्स डालें। टी बैग्स को पानी में उबालकर ठंडा करके खिड़की के कांच को साफ करें। लाइफस्टाइल