गंदा कंघा साफ करने के आसान तरीके कंघे को साफ करने के लिए शैंपू की कुछ बूंदें पानी में डालकर झाग बना लें। इस झाग में कंघा कुछ देर भिगोकर रख दें, बाद में पानी से साफ कर लें। पुराने टूथब्रश से कंघी साफ करने से गंदगी आसानी से निकल जाती है। कंघा और टूथब्रश को गीला करके सफाई करें। टिश्यू पेपर को गीला करके कंघे के बीच में फंसा कर साफ करें। टूथ पिक की पतली नोक गीले कंघे पर ऊपर से नीचे लेकर जाकर साफ करें। लाइफस्टाइल