बचे हुए डिटर्जेंट घोल का इन कामों में करें इस्तेमाल डिटर्जेंट के घोल से आप वॉश बेसिन की सफाई कर सकते हैं। डिटर्जेंट घोल में बेकिंग सोडा मिलाकर बाथरूम की नाली में डालें, कीड़े नहीं आएंगे। डिटर्जेंट के घोल में नींबू का रस मिलाकर पौधे पर छिड़काव करने से कीड़े नहीं लगते। फर्श की सफाई के लिए भी डिटर्जेंट के घोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रसोई के गंदे कपड़े को भी बचे डिटर्जेंट के घोल से साफ कर सकते हैं। टाॅयलेट सीट की सफाई के लिए भी डिटर्जेंट घोल उपयोग में ला सकते हैं। लाइफस्टाइल