मसाले से जुड़े ज़बरदस्त किचन हैक्स

अमर उजाला

Fri, 20 May 2022

Image Credit : istock

खाने में कभी मसाला ज्यादा तो कभी मिर्च ज्यादा, अगर इस तरह की समस्या से परेशान रहती हैं और अक्सर ही सब्जी का स्वाद बिगड़ जाता है तो मसाले से जुड़े ये टिप्स जरूर आपके काम आएंगे
 

Image Credit : istock

दाल या सब्जी का फ्लेवर बढ़ाने के लिए कटी हुई मिर्च डालने की बजाय कुटी हुई लाल मिर्च का इस्तेमाल करें
 

Image Credit : istock
इसी तरह से काली मिर्च को भी पहले से पीसकर रखा इस्तेमाल करने की बजाय ताजा कुटा हुआ करें, इससे स्वाद पर काफी असर पड़ेगा
 
Image Credit : istock

कभी भी शेफ वगैरह को खाना बनाते देखें तो पाएंगे कि वो नमक को हाथ से डालते हैं, जबकि अक्सर घरों में हम लोग चम्मच की सहायता से नमक डालते हैं, हाथ से नमक डालने से ये पूरे खाने में फैलता है
 

Image Credit : istock

अगर सब्जी में थोड़ा अलग फ्लेवर चाहिए तो जीरे को ताजा भूनकर कूट लें, इसे करने में ज्यादा समय नहीं लगता साथ ही स्वाद भी बढ़कर आता है
 

Image Credit : istock

अगर सब्जी में लाल मिर्च का स्वाद और रंग भी चाहिए तो तेल में पहले लाल मिर्च और हल्दी डालें। इसके तुरंत बाद ही टमाटर और प्याज वगैरह डाल दें, जिससे कि लाल मिर्च जलें नहीं

Image Credit : istock

बरसात के मौसम के लिए खुद को ऐसे करें तैयार

istock
Read Now