करण जौहर के आलीशान घर की इनसाइड तस्वीरें शाहरुख की पत्नी और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने करण जौहर के घर को रिनोवेट किया है। करण जौहर ने रिनोवेशन के बाद अपने घर की तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो काफी पसंद की जा रही हैं। घर का लिविंग और डायनिंग एरिया बहुत खूबसूरती से सजाया गया है। सुंदर रंग के फैब्रिक से तैयार आरामदायक सोफा व अन्य फर्नीचर घर की सुंदरता बढ़ा रहे हैं। ब्लैक डाइनिंग टेबल और सफेद कुर्सियों के साथ झूमर और गहरी लाइट्स से घर को सजाया गया है। करण जौहर के घर का हर एक कोना फाइव स्टार होटल जैसा लग रहा है। ट्रैवल