सर्दियों में सुबह जल्दी उठने के टिप्स सर्दियों में रजाई छोड़ने का मन नहीं करता। कुछ मिनटों की नींद के चक्कर में सर्दियों में रोजाना उठने में देर हो जाती है। सोने का समय तय कर लें ताकि 7-8 घंटे की नींद पूरी होने पर उठने में ज्यादा दिक्कत न हो। दोपहर या शाम में हल्की नींद लेने पर रात में जल्दी नींद नहीं आती, इसलिए सीधा रात में सोएं। पानी पीकर सोएंगे तो सुबह बाथरूम जाने की जरूरत महसूस होगी और नींद खुल जाएगी। 10-15 मिनट पहले का अलार्म सेट करें ताकि कुछ मिनट की नींद के बाद आप उठ जाएं। लाइफस्टाइल