अमर उजाला
Fri, 7 November 2025
महीनों से बक्से या अलमारी में बंद ऊनी कपड़ों की अगर सही देखरेख न की जाए तो उनमें से सीलन की बदबू आने लगती है और रोएं निकल आते हैं
सीलन की बदबू को तो कपड़े धोकर दूर किया जाता है, लेकिन रुआं अगर न हटाया जाए तो कपड़े पुराने लगते हैं
अगर आपके भी नए ऊनी स्वेटर या कार्डिगन में रोएं आ गए हैं तो उन्हें फेंके नहीं, बल्कि कुछ नुस्खे आजमाकर इन्हें नया जैसा बना लें
यहां ऊनी कपड़ों से रोएं निकालने के तरीके बताए जा रहे हैं।
लिंट रिमूवर आजकल बेहद कम दामों में बाजार में मिल जाता है
इसके इस्तेमाल से आप अपने कपड़ों से रोएं एकदम साफ कर सकते हैं
एकदम महीन कंघी के इस्तेमाल से भी रोएँ आसानी से साफ किए जा सकते हैं
त्वचा की सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले इस स्टोन को रोएं हटाने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है
मच्छर भगाने के घरेलू उपाय