घर पर पूदीना कैसे उगाएं? किसी भी मौसम में पुदीने का पौधा लगा सकते हैं लेकिन सबसे उपयुक्त वसंत ऋतु यानी फरवरी से अप्रैल का महीना है। पुदीने की पत्तियां निकालकर डंठल को एकत्र कर लें। पुदीने के डंठल को गमले या जमीन पर नरम मिट्टी में दो-डेढ़ इंच नीचे तक बोएं, अधिक पानी का इस्तेमाल न करें। पुदीने का डंठल मोटा और डार्क रंग का होना चाहिए। डंठल में दो तीन पुदीने की पत्ती लगी हों, पौधे में जड़ आने पर पत्ती हरी भरी रहती हैं। डंठल वाले गमले को रोजाना एक घंटे धूप में रखें, पत्ते आने पर धीरे धीरे पानी की मात्रा बढ़ाएं। कम से कम 20 दिन इंतजार करें, महीने भर में डंठल में फर्क नजर आने लगेगा। लाइफस्टाइल