घर पर अदरक का पौधा लगाने के तरीके अदरक की जड़ या आधा व एक इंच के अदरक के टुकड़े को भी बो सकते हैं। अदरक का पौधा लगाने के लिए मिट्टी का गमला थोड़ा बड़ा होना चाहिए। गमले में जो मिट्टी भरें, वह नरम होनी चाहिए। जमीन पर भी अदरक लगा सकते हैं। अदरक के पौधे के लिए जैविक खाद व कम्पोस्ट खाद का इस्तेमाल करें। अदरक बीज को मिट्टी में लगभग 3 से 4 इंच गहरा लगाएं। अदरक के गमले को खुली जगह में धूप में रखें, एक से दो मग पानी भी डालें। अदरक को ठीक तरीके से उगने में लगभग 20-25 दिन लग सकते हैं। लाइफस्टाइल