बारिश में घर से मेंढक-केंचुआ भगाने के तरीके बारिश में पानी के साथ घर में मेंढक- केंचुआ आ जाते हैं, जिसे भगाने के लिए नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। नमक को सूखा या घोलकर मेंढक- केंचुआ के आसपास छिड़कने से वह भाग जाते हैं। मानसून में घर में पोंछा लगाते समय नमक का इस्तेमाल करें, इससे कीड़े अंदर नहीं आएंगे। गार्डन के आसपास गर्म पानी में कॉफी मिलाकर घोल का छिड़काव करें। नींबू और सिरके का घोल स्प्रे बोतल में भरकर रख लें, कीड़े आने पर छिड़काव करें। गार्डन एरिया में पेड़ पौधों की कटाई करें और साफ सफाई रखें। लाइफस्टाइल