जले हुए बर्तनों के जिद्दी दाग साफ करने के घरेलू उपाय स्टील के बर्तनों के दाग छुड़ाने के लिए प्याज का रस, सिरका और लिक्विड डिटर्जेंट में मिलाकर धोएं। पीतल के बर्तनों में दाग लगने पर नींबू में नमक लगाकर साफ करें। एल्युमिनियम के बर्तन काले पड़ने पर डिटर्जेंट पाउडर में नमक मिलाकर धोएं। जले बर्तनों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और लिक्विड सोप मिलाकर धोएं। विनिगर को बर्तन में डालकर रखें, फिर धो लें। गरम पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर बर्तन भिगो दें। लाइफस्टाइल