असली और नकली शहद की ऐसे करें पहचान एक गिलास पानी में चम्मच भर शहद डालें। अगर शहद पानी में नीचे बैठ जाए तो वह शुद्ध है और पानी में घुलने पर मिलावटी है। एक लकड़ी में रूई लपेटकर थोड़ा सा शहद रुई में लगाएं। मोमबत्ती जलाकर शहद वाली रूई आग पर रखें। रूई जलने लगे तो शहद शुद्ध है, अन्यथा नकली है। शहद की कुछ बूंदें कपड़े पर डालें। कपड़ा शहद को सोख ले तो अशुद्ध है, कपड़े को धोने पर शहद का दाग न पड़े वह शुद्ध है। लाइफस्टाइल