काॅकरोच, मक्खी और मच्छर का सफाया करने के घरेलू उपाय सेब के सिरके में डिश सोप की कुछ बूंदे मिलाकर मक्खियों वाली जगह पर रख दें। एक गिलास पानी में दो चम्मच नमक मिलाकर स्प्रे बोतल में भरकर छिड़काव करें। पुदीना तुलसी का पेस्ट बनाकर पानी में मिलाकर मच्छर-मक्खियों वाली जगह पर स्प्रे करें। लहसुन, प्याज और काली मिर्च के पेस्ट में पानी मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें, काॅकरोच वाली जगह पर छिड़काव करें। मिट्टी के तेल में नीम का तेल, कपूर और नारियल का तेल मिलाकर छोटी लैंप में भरें, इसे जलाने से मच्छर भागते हैं। किसी भी तेज गंध वाले तेल को रूई में भिगोकर दरवाजे- खिड़कियों के पास रखें, मक्खियां दूर भागेंगी। लाइफस्टाइल