इन चीजों के सेवन से हिमेश रेशमिया ने घटाया 20 किलो वजन हिमेश रेशमिया ने 6 महीने में 20 किलो वजन कम किया है, उनके हिटनेस और एब्स की तस्वीरे सामने आ रही हैं। हिमेश रेशमिया के ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे उनका डाइट चार्ट है, जिसे पत्नी सोनिया कपूर ने तैयार किया है। हिमेश ने डाइट में ऑर्गेनिक फूड्स को शामिल किया और प्रोसेस्ड फूड का सेवन बंद कर दिया। उन्होंने शाकाहारी फूड जैसे पनीर, टोफू, दाल, राजमा आदि को डाइट में शामिल किया। प्रोटीन इंटेक बढ़ाने के लिए अंडा और प्रोटीन शेक का सेवन किया। इसके अलावा हिमेश दोपहर 3 बजे के बाद कार्ब्स नहीं लेते, बल्कि सिर्फ प्रोटीन फूड्स का सेवन करते हैं। रात में 8:30 के बाद हिमेश खाना नहीं खाते है और रविवार को चीट मील लेते हैं। लाइफस्टाइल