सुबह जल्दी उठने के लिए अपनाएं ये टिप्स रात में देर से सोने या नींद पूरी न होने के से सुबह जल्दी उठने में परेशानी होती है, इन टिप्स से आदत सुधार सकते हैं- अगर आप दोपहर में नहीं सोएंगे तो रात में अच्छी नींद आएगी। व्यायाम की आदत डालें। शारीरिक थकान होने पर रात में नींद जल्दी आती है। अधिक थकान होने पर या नींद नहीं आने पर पैर के तलवे में तेल की मालिश करें। सुबह उठने और रात में सोने का एक नियमित रूटीन बना लें। रात में सोने से पहले फोन न चलाएं, इससे नींद उड़ जाती है। नियमित अलार्म लगाकर उठने पर आपको सही समय पर जगने की आदत हो जाएगी। लाइफस्टाइल