केरल के मजेदार फूड्स का जायका

अमर उजाला

Tue, 20 April 2021

Image Credit : iStock

अप्पम/कलप्पम

चावल के आटे से बने अप्पम को लंच, डिनर और नाश्ते में वेज और नॉनवेज ग्रेवी के साथ कभी भी खाइए
 
Image Credit : iStock

This browser does not support the video element.

पाथिरी

केरल के उत्तरी क्षेत्र मालाबार का ये फेवरेट फूड है, चावल के आटे से बना पाथिरी कुछ पैनकेक जैसा दिखाई देता है

Video Credit : pixabay

इडियप्पम

नूल पुट्टू नाम से भी पुकारे जाने वाले इडियप्पम चावल से बने नूडल्स होते हैं, इडियप्पम को कोकोनट मिल्क में डुबोकर भी खाया जाता है

Image Credit : iStock

पुट्टू और काडला करी

पुट्टू को चावल से बनाया जाता है और काडला करी, चने और कई तरह के मसाले डालकर तैयार होती है
Image Credit : iStock

This browser does not support the video element.

केले के चिप्स

केरल में केले के चिप्स ऐसे स्नैक्स हैं, जो तकरीबन हर दुकान, ठेले, रेस्टोरेंट यहां तक की होटल्स में भी आसानी से मिल जाते हैं

Video Credit : Pexels

उन्नकाया

केले से बनी ये डिश नारियल और गुड़ भरकर बनाई जाती है, इसे आप भरवां केला भी कह सकते हैं
Image Credit : iStock

पोरोटा

पोरोटा एक लच्छेधार रोटी है, जिसे केरल में खासतौर से नॉनवेज करी के साथ बेहद चाव के साथ खाया जाता है
Image Credit : amar ujala

कप्पा कुझचट्टू

टेपियोका (एक तरह का स्टार्च) को उबालकर उसमें कई तरह के मसाले डालकर बनाया जाता है और तीखी चटनी, दूसरे नॉनवेज आइटम्स के साथ खाया जाता है
Image Credit : amar ujala

पजम पोरी

पजम पोरी डिश को केले को तलकर बनाया जाता है. केले से बने ये पकौड़े केरल में फेवरेट टी-टाइम स्नैक्स है

Image Credit : iStock

This browser does not support the video element.

मालाबार बिरयानी

मालाबार के स्पेशल मसालों से बनी इस नॉनवेज बिरयानी को आप रायते और चटनी के साथ खा सकते हैं

Video Credit : Pexels

अवियल

पारंपरिक भोजन अवियल को अलग-अलग सब्ज़ियों को मिक्स कर बनाया जाता है, इसे 'सद्या' भी कहते हैं
Image Credit : iStock

बनाना ब्रेड रेसिपी

iStock
Read Now