अमर उजाला
Wed, 17 July 2024
कच्चे आम, धनिया और पुदीना की साफ पत्तियां, हरी मिर्च, लहसुन, काला नमक, सादा नमक, 1 चम्मच जीरा
आम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम, हरी मिर्च, धनिया, लहसुन और पुदीना को अच्छी तरह से धोकर काट लें
अब सभी चीजों का पानी सुखा कर इन्हें एक मिक्सी के जार में डाल दें
सभी चीजों को जार में डालने के बाद इसमें नमक, काला नमक, जीरा मिक्स करें
अब आखिर में इसे मिक्सी में चलाकर महीन पीस लें
पीसने के बाद चटनी को कटोरी में निकाल लें
इस चटनी को आप पकौड़े या अन्य किसी नाश्ते के साथ परोस सकते हैं
शाम की चाय के साथ परोसें ये पकवान