अमर उजाला
Fri, 20 October 2023
ऐसी मान्यता है कि मां कात्यायनी को शहद और पीले रंग का भोग अत्यंत प्रिय है
ऐसे में आप हलवे में शहद डालकर इसका भोग मातारानी को लगा सकती हैं
हलवे के इस भोग तैयार करने के लिए एक कड़ाही में गाय का घी गर्म करें और उसमें सूजी भूनें
अब एक पैन में पानी डालकर उसमें कटे हुए काजू, किशमिश, चिरौंजी डालें, फिर पानी के उबलने पर उसमें भुनी हुई सूजी मिला दें
अब इस हलवे में चीनी की जगह शहद मिलाएं
हलवा गाढ़ा होने पर आंच बंद कर इलायची पाउडर मिला दें
ठंडा होने के बाद इसे एक बाउल में लेकर इस पर मेवा सजाएं और माता रानी का भोग लगाएं
मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप को लगाएं इस मिठाई का भोग