अमर उजाला
Thu, 28 September 2023
अगर चावल बनाते वक्त आपस में चिपक जाते हैं तो आप कुछ ट्रिक्स अपनाकर इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं
चावल को धोने से स्टार्च कम हो जाती है, जिससे पका हुआ चावल कम चिपचिपा बनता है, ऐसे में बनाने से पहले इसे सही से धो लें
अगर आप चावल उबाल कर बना रहे हैं तो पानी नाप कर डालें, वरना ज्यादा पानी की वजह से चावल चिपकेंगे
चावल को बनाते वक्त ध्यान रखें कि जिस बर्तन में आप इसे स्टीम कर रहे हों, वो सही से बंद रहे
चावल पकने के बाद कुछ देर तक इसे बंद रहने दें, ताकि इसका बचा हुआ पानी सूख जाए
अगर आप चावल बनाते वक्त इन बातों का ध्यान रखेंगे तो ये कभी चिपकेंगे नहीं
अब आप सही से पके हुए चावलों को सब्जी या दाल के साथ खा सकते हैं
अनंत चतुर्दशी पर ऐसे बनाएं पंचामृत