पहली सहरी के लिए ऐसे तैयार करें शाही टुकड़ा

अमर उजाला

Thu, 23 March 2023

Image Credit : pixabay

शाही टुकड़ा बनाने के लिए सामान

  • 8- सफेद ब्रेड
  • आधा लीटर- दूध
  • 500 ग्राम- चीनी
  • 4 चम्मच- देसी घी (ब्रेड तलने के लिए)
  • केसर 
  • खोया
  • घिसा हुआ नारियल
  • अन्य मेवा
Image Credit : Pixabay
शाही टुकड़ा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारे से ब्राउन हिस्सा काट लें और फिर ब्रेड को तिकोना या फिर चौकोर काट लें। 
Image Credit : Pixabay
अब एक पैन में घी गर्म करके ब्रेड के स्लाइस लें और उन्हें क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।
Image Credit : pixabay

अब एक पैन में चीनी और पानी मिक्स करके आपको गुलाबजामुन के जैसी पतली चाशनी बनानी है। 

Image Credit : pixabay
इसके बाद एक नए पैन में दूध, चीनी और केसर डालकर उबालें। जब दूध रबड़ी जैसा हो जाए तो गैस बंद कर दें। 
Image Credit : instagram
अब चाशनी में पांच मिनट कर ब्रेड के टुकड़ों को डुबा कर बाहर निकाल लें। 
Image Credit : pixabay
चाशनी से ब्रेड को निकाल कर अलग-अलग करके रखें और इसके ऊपर पका हुआ दूध डाल दें। फिर ब्रेड के ऊपर खोया, पिसा हुआ नारियल और मेवा डाल दें।
Image Credit : instagram

 इन्हें ठंडा करके रमजान की पहली सहरी में परोसें। आपके घरवाले इसे खाकर खुश हो जाएंगे। 

Image Credit : pixabay

नवरात्रि में माता को लगाएं इन मिठाइयों का भोग

instagram
Read Now