30 मिनट में तैयार करें रक्षाबंधन पर ये टेस्टी डेजर्ट

अमर उजाला

Thu, 4 August 2022

Image Credit : pixabay

फिरनी
चावल को दरदरा पीसकर भूना जाता है। फिर चीनी और दूध के साथ पकाकर केसर का फ्लेवर दे फिरनी को तैयार किया जाता है। डेजर्ट में फटाफट तैयार होने वाली ये रेसिपी है

Image Credit : pixabay

सूजी का हलवा
सबसे आसान डेजर्ट सूजी का हलवा है, इसे आप ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स डालकर टेस्टी बना सकती हैं, वहीं सूजी को पकाने के लिए दूध का इस्तेमाल करे और इसके स्वाद का मजा लें
Image Credit : pixabay

रागी शीरा
शीरा वैसे तो हलवे को ही कहते हैं, आप रागी को देसी घी में भूनकर हलवा बना सकती हैं, बच्चों के साथ ही बड़ों को भी ये हलवा पसंद आएगा
Image Credit : pixabay

नारियल के लड्डू
मिठाईयों में आप नारियल के लड्डू तैयार कर सकती हैं, ताजे घिसे नारियल को चीनी के शीरे में पकाएं और फिर मावे के साथ भूनकर लड्डू तैयार करें
Image Credit : pixabay

काजू कतली
काजू के साथ चीनी का पेस्ट बनाएं, इस पेस्ट को पैन में देसी घी के साथ भूनें, इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें और ट्रे पर फैला दें, ठंडा हो जाए तो इन्हें डायमंड शेप में काटकर स्वाद लें
Image Credit : pixabay

ऐसे बनाएं गार्लिक का हेल्दी पराठा

istock
Read Now