अमर उजाला
Fri, 29 November 2024
2 कप पोहा, 1/2 कप मूंगफली (भुनी हुई), 1/4 कप चने (भुने हुए), 1/4 कप सूखे नारियल के टुकड़े, किशमिश, काजू, अमचूर पाउडर, नमक स्वादानुसार, करी पत्ता, लाल सूखी मिर्च
नमकीन बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में पोहे को कुरकुरा होने तक भूनें
इसके बाद उसी कढ़ाई में मूंगफली, चना, नारियल के टुकड़े, किशमिश, काजू, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च को भी सूखा भून लें
अब सभी सामानों को एक बड़े बर्तन में डाल लें, ताकि इसे सही से मिक्स कर सकें
अब इस मिश्रण में अमचूर पाउडर और नमक डालें
मिश्रण को सही तरह से मिक्स करें, ताकि मसाले आपस मे अच्छी तरह से मिल जाएं
अंत में इसमें करी पत्ता डालकर एक बार फिर से मिलाएं और परोसें
आसान तरीके से बन जाएगा ये जूस