सर्दियों में गुड़ चिक्की बनाने का आसान तरीका

अमर उजाला

Sun, 9 January 2022

Image Credit : pexels

चिक्की ना केवल खाने में टेस्टी बल्कि कई एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है

Image Credit : istock

आवश्यक सामग्री

1 कप मूंगफली, 1 कप गुड़ और 1 टेबल-स्पून पानी
 
Image Credit : pexels

स्टेप 1

पैन में मूंगफली दाने डालकर मध्यम आंच पर रखें. मूंगफली टॉस करके सूखा भूनें, थोड़ा ठंडा करने के बाद हथेलियों के बीच हल्के हाथों से रगड़ते हुए छील लें
Image Credit : pexels

स्टेप 2

पैन में 1 टेबल स्पून पानी के साथ गुड़ डालकर पिघलाएं, धीमी-मध्यम आंच पर गुड़ की चाशनी बनने तक चलाते रहें
Image Credit : pexels

स्टेप 3

गुड़ के अच्छे से गाढ़ा हो जाने पर चैक कर लीजिए कि चाशनी तैयार है या नहीं
Image Credit : instagram

स्टेप 4

आंच बंदकर चाशनी में भुनी मूंगफली डालकर अच्छी तरह मिलाएं
Image Credit : pexels

स्टेप 5

बेकिंग ट्रे पर घी लगाकर चर्मपत्र (पार्चमेंट पेपर) लगाएं, मिश्रण को सीधे उस पर डालकर अच्छी से फैला दें
Image Credit : pexels

स्टेप 6

4-5 मिनट के लिए ठंडा होने दें और फिर इस गुड़ की बनी चिक्की को टुकड़ों में काट लें
Image Credit : pexels

पूरी तरह से ठंडा होने के बाद मूंगफली गुड़ चिक्की परोसने के लिए तैयार है

Image Credit : pexels

प्रोटीन पैनकेक से करें दिन की शुरुआत

pexels
Read Now