इन चीजों से बढ़ाएं चाय का स्वाद देश में शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां चाय न पी जाती हो। कुछ लोग नार्मल दूध की चाय पीना पसंद करते हैं तो कुछ लोग काली चाय पीना पसंद करते हैं। आप इसमें कई अलग-अलग चीजें डालकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं। आप अपनी चाय में दालचीनी डालकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं। दूध के साथ 3-4 धागे केसर डालकर आप अपनी चाय खौला सकते हैं, इससे चाय का स्वाद बढ़ जाएगा। स्वाद बढ़ाने के लिए आप चाय में पुदीना के सूखे पत्ते भी डाल सकते हैं। चाय में डाला गया 1 चक्रफूल भी इसकी महक और स्वाद को कई गुना बढ़ा देगा। ChakraFool