अमर उजाला
Tue, 24 May 2022
आप अपने घर में सादे या कई अन्य तरह के पराठे तो कई बार बनाते होंगे
गर्मियों के मौसम में सत्तू शरीर को ऊर्जा देने के साथ ही लंबे वक्त तक पेट को भरा महसूस कराता है
This browser does not support the video element.
सत्तू का पराठा बनाने के लिए आपको चाहिए 3 कप गेहूं का आटा, सत्तू 2 कप, 2 बारीक कटे प्याज, 5 पिसी लहसुन की कलिया, 1 स्पून कद्दूकस किया अदरक, 3 कटी हरी मिर्च
सत्तू का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं का आटा लें और उसे एक बर्तन में छान लें
This browser does not support the video element.
बाउल में सत्तू डालें और उसमें सारी सामग्री और स्वादानुसार नमक के साथ 2 चम्मच पानी डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें
This browser does not support the video element.
अब आटे की लोई बना कर उसे पूरी के आकार में बेल कर सत्तू का भरावन रखकर उसे चारों ओर से मोड़कर बंद कर दें
इसके बाद पराठा बेल कर नॉनस्टिक पैन या तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें
पराठे को तब तक सेकें जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा न हो जाए
इसके बाद पराठे को दही या टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें
ऐसे बनाएं घर पर हेल्दी पैनकेक