अमर उजाला
Wed, 6 July 2022
फल कई पौष्टिक गुणों का भंडार होते हैं, इसलिए ये स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए बेहतरीन होता है
ऐसे में आज हम आपके लिए होम मेड मिक्स फ्रूट जैम बनाने की सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं
मिक्स फ्रूट जैम बनाने के लिए आपको चाहिए- 5-6 सेब, 1 पपीता, 1 किलो अंगूर, 1 किलो अंगूर, 3 केला, 1 अनानास, 1 ½ चम्मच नींबू रस, 6-7 चम्मच सिट्रिक एसिड, 1 किलो चीनी, स्वादानुसार नमक
This browser does not support the video element.
मिक्स फ्रूट जैम बनाने के लिए आप सबसे पहले पपीते, सेब और अनानास को छील कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें
फिर आप एक बर्तन में सेब, पपीता, अंगूर और अनानास डालें और उबाल लें
This browser does not support the video element.
फिर आप एक डीप फ्राई पैन को गैस पर रख इसमें सारे फलों के गूदे, चीनी और नमक डालें और हल्की आंच पर चलाते हुए पकाएं
इसके बाद आप पैन से थोड़ी मात्रा में जैम निकालें और देखें कि वह गाढ़ा होकर एक ही जगह पर टिक रहा है या नहीं
अगर ऐसा है तो आप इसको तुरंत किसी एयर टाइट जार में भर कर थोड़ा ठंडा होने पर फ्रिज में रख दें
This browser does not support the video element.
अब आपका टेस्टी होम मेड मिक्स फ्रूट जैम बनकर तैयार हो चुका है, अब आप इसको ब्रेड या पराठे पर लगाकर खूब चाव से खाएं
कच्चे केले के समोसे बनाने की आसान रेसिपी