अमर उजाला
Tue, 12 July 2022
गार्लिक एक हर्ब है, जिसको लोग आमतौर पर खाने में फ्लेवर के तौर पर इस्तेमाल करते हैं
गार्लिक को ज्यादातर सारी डिशेज में स्वाद को बढ़ाने के लिए डाला जाता है
आज हम आपके लिए स्वादिष्ट और लाजवाब चीज़ गार्लिक ब्रेड बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं
चीज़ गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए आपको चाहिए- मक्खन, बारीक कटी लहसुन की कलियां, चिली फ्लेक्स, ओरिगैनो, चीज़ स्लाइस, ब्रेड स्लाइस, स्वादानुसार नमक
This browser does not support the video element.
गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मक्खन पिघला लें
अब इस पिघले हुए मक्खन में बारीक कटा लहसुन डालें और अच्छे से मिला लें
फिर आप इस गार्लिक बटर में चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो डाल दें
This browser does not support the video element.
इसके बाद आप इस गार्लिक बटर को ब्रेड स्लाइस पर अच्छी तरह से लगा लें
This browser does not support the video element.
फिर आप एक नॉन स्टिक तवे को लेकर गर्म करें
इसके बाद आप इस पर चीज़ी गार्लिक ब्रेड को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक धीमी आंच पर सेंक लें
अब आपकी चीज़ी गार्लिक ब्रेड बनकर तैयार है, इसको एक सर्विंग प्लेट में रख गर्मा-गर्म सर्व करें
इस तरह से बनाएं स्वादिष्ट मैंगो रबड़ी