गर्मियों में सुबह नाश्ते में इन चीजों का करें सेवन गर्मियों में सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन सेहत के लिए लाभकारी होता है और लंबे समय तक पेट भरा रहता है। शरीर को ऊर्जा और पोषण देने के लिए तरबूज और स्ट्रॉबेरी स्मूदी नाश्ते में लें। फलों और हरी सब्जियों का बना सलाद विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होता है, नाश्ते में इसका सेवन करें। सेहत के लिए जरूरी न्यूट्रिशन से भरपूर मूंग दाल चीला नाश्ते में खा सकते हैं। गर्मियों में खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी या फलों के जूस का सेवन नाश्ते में कर सकते हैं। गर्मियों में सुबह नाश्ते में पोहे का सेवन भी कर सकते हैं। फूड