Happy Lohri 2022: इन फूड्स के बगैर अधूरी है लोहड़ी रेवड़ी एक सिक्के के आकार की मिठाई है जो मुख्य रूप से तिल और गुड़ का उपयोग करके तैयार की जाती है भुनी हुई मूंगफली लोहड़ी की थाली में अवश्य होनी चाहिए, इसे फसल की रस्म के हिस्से के रूप में आग में भी डाला जाता है मूंगफली चिक्की सर्दियों के मौसम में सबसे लोकप्रिय मिठाई है और लोहड़ी उत्सव का एक अहम हिस्सा भी है तिल के लड्डू एक स्वादिष्ट मिठाई है, जो लोहड़ी के दौरान खाए जाने वाले तिल से बनाया जाता है पिन्नी को गेहूं के आटे, चीनी और घी से बनाया जाता है जो विशेष रूप से लोहड़ी की मशहूर मिठाई है दही भल्ले भी लोहड़ी का एक लोकप्रिय व्यंजन है, इसमें उड़द दाल के भल्ले के ऊपर मीठी दही और पुदीना, इमली की चटनी डालकर सर्व किया जाता है मक्खन वाले एक कटोरी सरसों साग के बिना लोहड़ी अधूरी रहती है जहां साग है, वहां मक्का की रोटी है, साग और मक्के की रोटी की जोड़ी सर्दियों के मौसम में हिट होती है फूलगोभी के फूलों को एक स्वादिष्ट बेसन के घोल में डुबोकर तला जाता है, यह आपकी खाने की थाली में जोड़ने के लिए एक और स्वादिष्ट स्नैक है लोहड़ी