आम खट्टे हैं या मीठे? ऐसे लगाएं पता

अमर उजाला

Mon, 1 May 2023

Image Credit : istock

बाजार में दर्जनों किस्मों के आम होते हैं, जिन्हें देखकर ये पता लगाना मुश्किल है कि कौन सा ज्यादा मीठा है। 

Image Credit : istock
इसी के चलते आज हम आपको खट्टे और मीठे आम के बीच अंतर का पता लगाने वाले आसान टिप्स बताने जा रहे हैँ। 
Image Credit : instagram

सुगंध से लगाएं पता

 मीठे आम से आने वाली सुगंध बिल्कुल अलग ही होती है। आम को सूंघ कर आप इसकी खूशबू से इसके मीठे होने का पता लगा सकते हैं। 
Image Credit : istock

दबा कर लगाएं पता

अगर आम जरा सा दबाने के बाद आसानी से दब रहा है और उसमें से पानी नहीं निकल रहा है तो ये आम पक्का मीठा निकलता है।
Image Credit : istock

आम के छिलके से लगाएं पता

अगर आम की नीचे का छिलका काला, गहरे रंग का या फिर अंदर की ओर धंसा हुआ है तो इसका मतलब है कि आम मीठा नहीं निकलेगा। 
Image Credit : instagram

आम की जड़ को जरूर देखें

अगर आम की जड़ वाला हिस्सा अंदर की ओर धंसा हुआ है और उसके आस-पास का हिस्सा बाहर की ओर है तो समझ लीजिए कि आम बिल्कुल मीठा है।
Image Credit : istock

गर्मियों में सुबह करें ये हेल्दी नाश्ता

istock
Read Now