आम खट्टे हैं या मीठे? ऐसे लगाएं पता बाजार में दर्जनों किस्मों के आम होते हैं, जिन्हें देखकर ये पता लगाना मुश्किल है कि कौन सा ज्यादा मीठा है। इसी के चलते आज हम आपको खट्टे और मीठे आम के बीच अंतर का पता लगाने वाले आसान टिप्स बताने जा रहे हैँ। मीठे आम से आने वाली सुगंध बिल्कुल अलग ही होती है। आम को सूंघ कर आप इसकी खूशबू से इसके मीठे होने का पता लगा सकते हैं। अगर आम जरा सा दबाने के बाद आसानी से दब रहा है और उसमें से पानी नहीं निकल रहा है तो ये आम पक्का मीठा निकलता है। अगर आम की नीचे का छिलका काला, गहरे रंग का या फिर अंदर की ओर धंसा हुआ है तो इसका मतलब है कि आम मीठा नहीं निकलेगा। अगर आम की जड़ वाला हिस्सा अंदर की ओर धंसा हुआ है और उसके आस-पास का हिस्सा बाहर की ओर है तो समझ लीजिए कि आम बिल्कुल मीठा है। mango