अमर उजाला
Sun, 6 October 2024
एक कप साबूदाना (रात भर भिगोया हुआ), आधा कप पनीर (कद्दूकस किया हुआ , सेंधा नमक, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, काली मिर्च पाउडर
फलाहारी मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले रात भर भिगोकर रखे गए साबूदाना को हाथ से मैश करके गूंथ लें
अच्छी तरह से गूंथने के बाद इसे साइड में रखें और फिर एक कटोरे में पनीर, हरी मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च और सेंधा नमक डालकर स्टफिंग तैयार करें
सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाने के बाद अपने हाथ को चिकना करें और थोड़ा-थोड़ा साबूदाना लेकर उसे हाथ से फैलाएं
फैलाए गए साबूदाना के बीच में स्टफिंग करें और इसे चारों तरफ से पैक कर दें
सभी मोमोज को ऐसे ही तैयार करके इसे स्टीमर में कम से कम 10-15 मिनट तक स्टीम करें
जब ये पारदर्शी दिखने लगें तो आपके फलाहारी मोमोज तैयार हैं, इसे फलाहारी चटनी के साथ परोसें
सोया बड़ी से झटपट तैयार करें ये स्वादिष्ट नाश्ता