खीरे के छिलके से बनाएं लजीज व्यंजन खीरे के छिलके को फेंके नहीं, इससे कई लजीज रेसिपी बना सकते हैं। सामग्री में एक कप खीरे का छिलका, काली मिर्च पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्का सा तेल चाहिए। खीरे के छिलके को धोकर सुखा लें, फिर बेकिंग ट्रे में पार्चमेंट पेपर लगाकर हल्के गैप में रखें। छिलके पर हल्का तेल लगाकर ऊपर से काली मिर्च और लाल मिर्च छिड़कें। इसे माइक्रोवेव में 10 मिनट के लिए दोनो तरफ से पकाएं। ऊपर से नमक छिड़क कर चटपटे खीरे के छिलके के चिप्स परोसें। फूड